एसडीएम ने बताया कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ परवीन जहां,
उर्मिला, ममता शर्मा, नरेश चंद्र, शशिवाला, गीता देवी, मुनेंद्रपाल,
श्यामपाल, रवींद्र कुमार, जयपाल, जयनारायन, ऊषा देवी, मोहित कुमार, अर्चना
देवी, मंजू, ममता, निर्मल कुमार, मीरा, योगेश कुमार, रनवीर, राघवेंद्र,
अरुण, पुष्पा, सूर्येंद्र पाल एवं बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पिंकी,
साबिर समेत 31 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वेतन रोकने के
निर्देश उनके विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन बीएलओ
द्वारा प्रपत्र संख्या छह, सात, आठ एवं आठ जमा नहीं किए। इससे निर्वाचन
आयोग का कार्य बाधित हुआ है।