फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के 30 हजार किसानों को नहीं मिला सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग नहीं होने से हुई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त तीन लाख से ज्यादा किसानों को खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा 30 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं। जिन्होंने समय रहते ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग नहीं कराई है। इस कारण से यह किसान सम्मान निधि योजना से वंचित रह गए।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के यवतमाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातोें में सम्मान निधि योजना की 16 वीं किस्त जारी की है। इसके तहत जिले के तीन लाख 60 हजार 569 किसानों को योजना का लाभ मिला है। जिससे किसान काफी खुश हैं। क्योंकि उनके मोबाइल नंबर पर धनराशि आने के मैसेज आने लगे हैं। विभाग की तरफ से सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कृषि उपनिदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जिन किसानों को 16 वीं किस्त नहीं मिली है। वह जल्द से जल्द अपनी कमियों को पूरा कर लें। अन्यथा के लिए वह हमेशा योजना से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें