बदायूं। ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से दो सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए 2.94 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
कुंवरगांव क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कसेर-कटैया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ती है, लेकिन वर्तमान में संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। चौड़ीकरण के बाद इस समस्या में काफी कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही भिंदुलिया से सल्लनगर तक के मार्ग को भी चौड़ा और सुंदरीकृत किया जाएगा। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संवाद