फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 कनेक्शन काटे, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 25 Jan 2016 11:13 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग में वसूली को कनेक्शन काटने और काटे गए कनेक्शन को जोडने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। डिवीजन फर्स्ट में एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि शहर में मुंडी मस्जिद, ब्राह्मपुर, खेड़ा नवादा, कृष्णापुरी में अभियान चलाकर 26 कनेक्शन काटे गए। इन पर 5.71 लाख रुपये बकाया हैं। एक्सईएन अतुल अग्रवाल के अनुसार डिवीजन सेकेंड में 1.76 लाख के बकाया में लाइन जोड़ लेने वाले तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। बिनावर, वजीरगंज और दातागंज में 24 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। अभियान में यहां 3.22 लाख की वसूली भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें