फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला पेट से निकली 230 ग्राम की पथरी

विज्ञापन
ऑप्रेशन के बाद बेड पर मरीज, पथरी दिखती नर्स।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। जिले के एक निजी अस्पताल में 45 वर्षीय राजवती की यूरिन नली से 230 ग्राम वजन की पथरी बिना तोड़े डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाली है। पथरी देखकर लोग हैरान हैं, वहीं सफल ऑपरेशन पर परिवार के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव खजूरी निवासी सोनपाल ने पत्नी राजवती को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी यूरिन नली में पथरी थी। डॉक्टर ने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पता लगा कि पथरी का साइज बहुत बड़ा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए कहा तो परिवार के लोग तैयार हो गए। रविवार को ऑपरेशन के बाद पथरी को बाहर निकाला गया। पथरी का आकार 110×85 मिलीमीटर रहा। इसका वजन 230 ग्राम है। महिला पूरी तरह स्वस्थ्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें