जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 22 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के उपरांत चयनित किया गया। रोजगार मेले में शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी अहमदाबाद के डिवीजनल सेल्स मैनेजर संजय यादव और सीनियर बीएम देवानंद सिंह ने कंपनी का परिचय कराने के बाद अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया। 93 आवेदकों ने प्रक्रिया से गुजरे। इसमें से 22 को चुनते हुए सेल्स एक्जूक्यूटिव पद के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आरके उपाध्याय ने बताया कि चयनित को ऑफर लेटर भी दे दिए गए हैं। इस दौरान उदय पाल, अमर सिंह, संजय कुमार, राजीव कुमार, सीके सिंह आदि मौजूद रहे।