फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस गोवंश छोड़ने वाले को जेल भेजने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को ब्लॉक उसावां के कुंवरगांव, उसहैत, रिजौला की पशुशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी पशु आश्रय में पकड़े गए गोवंश को खाने-पीने समेत अन्य व्यवस्थाओं की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कुंवरगांव के पप्पू को लावारिस जानवर छोड़ने पर जेल भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए, जो अपने पशुओं को यूं ही छोड़ देते हैं। उनको जेल भेजा जाए। वहीं ग्राम पंचायत रिजोला के शेखर बाबू सक्सेना के अस्थायी गोशालाओं में रह रहे पशुओं के लिए भूसा दान देने पर डीएम ने पांच सौ रुपये पुरस्कार देकर और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। लेखपालों को निर्देश दिए कि ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर जो लोग फसल बोए हैं, उनसे जुर्माना लेकर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करें। जो व्यक्ति खड़ी फसल की लागत देने से इंकार करें, ऐसे लोगों की फसल को काटकर जानवरों को खिलाया जाए। ग्राम पंचायत शाहपुर में गोशाला निर्माण में एसडीएम दातागंज डीके सिंह को निर्देश दिए कि भूमि पूजन करके कार्य तेजी से कराएं। ठेकेदार को निर्देश दिया कि बिना रिश्वतखोरी के गुणवत्ता पूर्वक गोशाला का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें