फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मे कान्हा तो खुल गए कारागार के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी उपमा शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कंस की क्रूरता का वर्णन करते हुए जेल में कैद देवकी और वासुदेव की व्यथा को भी भावनात्मक अंदाज में बयां किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण तो बृजवासियों को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए अवतरित हुए थे। उनके जन्म लेते ही कारागार के द्वार भी खुल गए। कथावाचक ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया तो पूरा पंडाल जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने बधाइयां गाईं। कन्हा बने बच्चों को एक श्रोता के जरिये ही उसे नंदलाल के घर पहुंचाने के प्रसंग का मंचन किया गया। आयोजकों की ओर से माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्थाओं में पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना, कमलाकांत महाराज, ओमप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजीव लोचन महाराज, पंकज सक्सेना, आनंद मिश्रा और विमला गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें