बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत गांव अंबियापुर में पांचवें दिन शिविरार्थियों ने लक्ष्य गीत गाकर शिविर का आरंभ किया। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ.धर्मेंद्र कुमार ने मानवाधिकार और लोकतंत्र के बारे में बताते हुए कहा कि मानव अधिकार से तात्पर्य उन सभी अधिकारों से है जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। समाजशास्त्र विभाग की ऋतु जैन ने सभी स्वयंसेवकों को समझाया कि हमें मौन रहकर अपने अंतर्मन में झांकना चाहिए। 84 लाख योनियों में जन्म लेने के बाद मानव रूप मिलता है, अत: हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.पंकज कुमार सिंह, प्रेरणा शर्मा, रुचि माहेश्वरी, कमलेश, प्राची शर्मा, साजिया, शालिनी, अंकित, राहुल, राजा बाबू, मोहित, बबीता, आरती, एकता आदि मौजूद रहे।