फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार-जीत पर लगने लगी शर्तें, हो रहे हैं अपने-अपने दावे

विज्ञापन
गुजरात में चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बदायूं। मतदान होने के बाद हार जीत पर शर्ते लगने लगी हैं। सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक माह से सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए थे। बुधवार को मतदान हो जाने के बाद अब हार-जीत को लेकर शर्तें लगने लगी हैं। ज्यादातर शर्तें बदायूं नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर हैं। इस संबंध में दलीलें भी दी जा रहीं हैं। इधर, हार-जीत की शर्तों के बीच कई लोगों ने सट्टा भी लगाया है। हालांकि पुलिस की नजरों से बचकर ही सट्टा खेला जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा यदि कोई सट्टा खेलता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें