कुवरगांव। बादल गांव के पास तेज गति से आ रही स्कूली बस एक बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक-परिचालक बस को छोड़ा वहां से फरार हो गए। बस में बैठे बच्चों को खास चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया। विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चों को बदायूं से कुवरगांव छोड़ने जा रही स्कूली बस कुवरगांव थाना क्षेत्र के बादल गांव के पास बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार जिला शाहजहांपुर के गांव खजूरी निवासी 30 वर्षीय युवक छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बच्चों को मामूली चोट आई। बच्चों की चीखने की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की और दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख बस चालक और परिचालक वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बच्चों ने गांव वालों के मोबाइल से अपने-अपने घर घटना की जानकारी दी। तब परिवार वाले पहुंचे। एसआई ब्रजेश कुमार के अनुसार घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस को कब्जे में ले लिया गया है। अब तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। जैसे से ही आती है उसकी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और बस में अकेले रोते रहे बच्चे
बस और बाइक की टक्कर के बाद हुए धमाके के बाद डरे बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे, भीड़ ने बच्चों को बस से निकालने का प्रयास किया, तो वह डर की वजह से बस की सीटों की नीचे छिप गए। काफी समझाने पर बच्चों को बाहर निकला गया।