फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश रहो, सलामत रहो मेरे भइया

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को जिले में भैयादूज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी खुशहाली, सलामती और लंबी उम्र की कामना की। सुबह शुरू हुआ यह सिलसिला रात तक जारी रहा। भाई- बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार में जितना उत्साह बहनों में दिखा उससे ज्यादा भाई भी उत्साहित दिखे। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। मान्यता है कि दिवाली के बाद भाई दूज के दिन ही यमराज ने अपने बहन यमी के घर का रुख किया था, जहां पर यमराज की बहन यमी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी थी। इस दिन जो भाई अपनी बहन से माथे पर तिलक लगवाता है वह कभी नर्क में नहीं जाता है। भैयादूज पर सबसे ज्यादा गोला व मिठाई की डिमांड रहती है। इसको लेकर दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं डिमांड को देखते हुए दुुकानदारों मिठाई व गोले के रेटों में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें