फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। गंगा में नहाने के दौरान तेज धार में चले जाने से एक बच्ची डूब गई। गोताखोरों ने करीब 24 घंटे बाद शव निकाला।
विज्ञापन

जरीफनगर इलाके के गांव रफतपुर मौरुजनबी निवासी भारत सिंह की संभल जिले के गांव मिठनपुर में ननिहाल है। पिछले दिनों भारत सिंह के ममेरे भाई की शादी हुई थी। तभीभारतसिंह की 11 वर्षीय बेटी ममता रिश्तेदारी में मिठनपुर में रह रही थी। वहां रविवार को ममता ननिहाल वालों के साथ गंगा नहाने गई थी। नहाने के दौरान ममता गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह बह गई। गोताखोर रविवार से ही बच्ची की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह गोताखोरों को रघूपुर पुख्ता के पास बच्ची का शव मिला। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें