फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बिखरी सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा-पांच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नन्हे-मुन्ने प्रतिभागी अलग-अलग वेश में आए। वे नेता, अभिनेता, वकील, गायक, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी आदि की भूमिका के साथ ही प्रतिभागी पौराणिक पात्रों की भूमिका में भी नजर आए। प्रतिभागियों ने अपना संदेश भी दिया। नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने पौराणिक पात्रों की भूमिका को भी बखूबी निभाया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने प्रतिभागियों के बीच जाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का संचार करती हैं तथा उनमें महत्वपूर्ण विषयों की समझ पैदा करती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा से यह भी जानने का अवसर मिलता है कि उसके जीवन का लक्ष्य क्या है। प्रतियोगिता के आयोजन में प्राथमिक स्तर की शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें