फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू पार्टी में मस्त रही पुलिस, असुरक्षित रहा इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का जनपद में आते ही क्षेत्र में रात्रि गश्त पर जोर रहा है। उनकी कोशिश है कि कोई इलाका असुरक्षित न रहे। पुलिस प्रत्येक मार्ग और क्षेत्र में भ्रमणशील रहे, जिससे लूटपाट और चोरी की घटनाओं में कमी आए, लेकिन मंगलवार रात बिनावर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के सारे आदेश ताक पर रख दिए। वे यह भी भूल गए कि क्षेत्र में गश्त कौन करेगा, जनता की सुरक्षा कौन करेगा। वह तो गनीमत रही कि कहीं कोई वारदात नहीं हुई। अगर इलाके में कोई बड़ी घटना हो जाती तो शायद पूरे पुलिस विभाग को जवाब देना पड़ता। सूत्रों की माने तो बिनावर थाने में चली दारू पार्टी कोई घंटा आधा घंटा की नहीं थी। यह पार्टी रात भर चली। इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी अपने इलाके में गश्त पर नहीं गया। वे थाने में ही दारू का आनंद लेते रहे और डांस करते रहे। बिनावर पुलिस के इस कृत्य से पूरा विभाग शर्मसार हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें