फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से सात साल के बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। तीन दिन से बुखार से पीड़ित सात वर्षीय बालक की बुधवार सुबह इलाज को बदायूं ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कादरचौक क्षेत्र के गांव कुडाशाहपुर निवासी डालचंद्र का सात वर्षीय बेटा अनित को तीन दिन पहले बुखार आया। घरवालों ने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया तो अगले दिन हालत में सुधार महसूस किया गया। मंगलवार रात में उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। बुधवार सुबह में घरवाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक की मौत हो गई। मृतक के घरवालों ने बताया कि गांव में बुखार से चार अन्य लोग भी पीड़ित हैं। उनका भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें