बदायूं। बनारस में बीएचयू में पुलिस की ओर से छात्राओं पर किए लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाल कर लावेला चौराहे पर कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह, जिला अध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में छात्राओं पर पुलिस के लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। ओमकार सिंह ने कहा कि डॉटर्स डे पर कालेज की बच्चियों पर सरकार के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। बेटी बचाओं का नारा देने वाली सरकार बेटियों पर लाठी चलवा रही है। जिला अध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि ये जुमले बाजों की सरकार है । इस अवसर पर पीयूष रंजन यादव, मुन्नालाल सागर ने भी निंदा की। पुतला दहन में असरार अहमद, जितेंद्र, इग्लास, वारिस, राम प्रकाश, राकेश, संजय यादव, राम प्रकाश, जाहिद, गौरव, नेत्रपाल, शकील अहमद, शादाब, सलमान, आदि मौजूद रहे।