फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में तीन मकान ढहे, एक बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से मकान ढहने लगे हैं। चौबीस घंटे की बारिश के दौरान तीन मकान भर भराकर ढह गए। इससे मलबे में दबकर 12 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लगातार हो रही बारिश से यहां के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे मकान ढहने लगे हैं। बारिश के कारण यहां रहने वाले अविनेश का मकान अचानक ढह गया। घरवाले बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे, जिससे बच गए। वहीं के दीपक का खाली पड़ा मकान ढह गया। शनिवार शाम धूप खिलने पर वहीं के वीरबल का मकान अचानक भर भराकर गिर गया। इससे मलबे में दबकर उसकी 12 वर्षीय बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें