सहसवान। एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें राजकुमार सक्सेना एडवोकेट को अध्यक्ष और रागिब अली एडवोकेट को महासचिव चुना गया। साथ ही हरेश बाबू पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मजाहिर अली को सह सचिव, मुजाहिर अली को कोषाध्यक्ष तथा ज्याउल इस्लाम को ऑडीटर चुना गया। एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारणी के लिए नीरज कुमार माहेश्वरी, रामभरोसे मौर्य, मुहम्मद नाजिम खां, राजेंद्र कुमार सक्सेना, सिवतैन, श्याम बाबू सक्सेना, मु. तारिक, अतर सिंह, श्याम सुंदर बाबू, नरेश पाठक, हरेंद्र सिंह यादव, शक्तिशंकर कुदेशिया, इंद्रेश कुमार मौर्य, चेतन्य प्रकाश माहेश्वरी और संदीप सक्सेना शामिल रहे। इसके अलावा बैठक में संगठन के हित में कई अहम फैसले लिए गए। इसकी घोषणा कार्यकारिणी की अगली बैठक में की जाएगी।