फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली सीएचसी पर 20 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
सीएचसी पर रक्तदान करते रक्त दाता।- संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली सीएचसी पर बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एमओआईसी पंकज शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। एमओआईसी डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि युवा वर्ग को खुशी के मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाय रक्तदान जैसे समाज हित के कार्य करने चाहिए। उन्हें समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी न किसी की जान बचाता है। अभिक्ष पाठक ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है। इससे ज्यादा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति आती है कि डिलीवरी के समय महिलाओं को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, राजीव सक्सेना, वृजेश सिंह, विजय, सौरभ शर्मा, लखन शर्मा, आशीष शर्मा, जमाल अख्तर, मनोज टाटा आदि अनेक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें