फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को हॉकी-बेल्ट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन चौराहे पर कार सवार युवकों ने एक रिटायर्ड फौजी की हॉकी और बेल्ट से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। रिटायर्ड फौजी सतीश बुधवार देर रात कार से अपने गांव आमगांव लौट रहे थे। तभी पुलिस लाइन चौराहे के पास कार सवार युवकों ने लापरवाही से गाड़ी निकालने का प्रयास किया। उनके टोकने पर कार सवार युवक नाराज हो गए और उन युवकों ने फौजी को कार से उतार लिया। उसके बाद हॉकी और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने युवकों की कार अपने कब्जे में ले ली है, साथ ही फौजी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक युवक गुलड़िया निवासी बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें