फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला ढका निवासी 20 वर्षीय फूल बी पत्नी रियाज की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। इसकी खबर मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर कई दिनों से दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और इसी के चलते हत्या करने का आरोप लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ढका निवासी जुलकान ने बताया कि उसकी भतीजी फूल बी पुत्री अशफाक की शादी आठ माह पूर्व मोहल्ले के ही रियाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता से दहेज की मांग की जाने लगी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसको अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी के चलते मंगलवार को ससुराल वालों ने फूल बी की पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी गई। कुछ लोगों से इसकी खबर मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो शव पड़ा मिला। इधर, पति रियाज का कहना है कि मंगलवार दोपहर वह वोट डालने गए हुए थे। परिवार की महिलाएं मोहल्ला में थी। इस दौरान फूल बी ने किसी बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें