फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मॉक यूथ पार्लियामेंट जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के वॉक इन स्क्रीनिंग पंजीकरण प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को युवाओं में काफी जोश दिखा । 82 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर पक्ष व विपक्ष में विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के मुख्य अतिथि, नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम समन्वयक हिमांशु सिंह राठौर के विशिष्ट आतिथ्य व प्राचार्य डॉ.साधना अग्रवाल की अध्यक्षता में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ऊर्जा, शक्ति व उत्साह को नव भारत निर्माण में लगाने को प्रेरित किया। नोडल अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मेरिट के आधार पर चयनित 50 छात्र छात्राओं की 28 जनवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता करायी जाएगी, जिसमें चयनित तीन कुशल वक्ता राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने पर क्रमश: दो, डेढ़ व एक लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। स्क्रीनिंग समिति की ज्यूरी में डॉ.राकेश जयसवाल व डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी रहे। पंजीकरण समिति की स्वयं सेविका पूजा, आरती श्रीवास्तव, प्रेमलता, काजल कश्यप, अंजल, साक्षी आदि का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर डॉ. सुमन, श्रद्धा, उमंग गुप्ता, मीनू, रवींद्र, भुवनेश, सौरभ, डॉ.गार्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें