बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में सभी विषयों की कार्यात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक मॉडल तैयार किए। एक ओर बच्चों ने जहां विज्ञान में नासा, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, कृत्रिम कूलर, वैक्यूम क्लीनर, एसी आदि के मॉडल बनाए वहीं हिन्दी में राम वनवास, संज्ञा, लोकनृत्य, विलोम शब्द आदि को अत्यंत ही क्रियात्मक व आकर्षक ढंग से व्यक्त कर सबको सम्मोहित कर दिया। राइट टू एजुकेशन के माध्यम से प्रत्येक विषय की कलात्मक पद्धति समझाई गयी। मॉडल को देखकर मौजूद लोगों ने बच्चों के हुनर की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों की अन्तर्निहित प्रतिभा का तो पता लगता ही है साथ ही उनकी एकता एवं बुद्धिमत्ता भी विकसित होती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सीओ सिटी राघवेन्द्र सिंह आदि ने उपस्थित होकर बच्चों के सराहनीय प्रयासों की हौसलाअफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, अनीता धमीजा आदि मौजूद रहे।