फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
dm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को डीएम ने इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न लगने दें। इस दौरान ईओ को निर्देशित किया कि मतदान स्थल पर चुना डलवाया जाए। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी चंद्र प्रकाश ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूमों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराएं। मंडी की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था अच्छे तरीके से होना चाहिए। इसके बाद में हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, म्यूनिस्पिल गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ निशा मिश्रा को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग कराएं एवं चूना डलवाया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, मजिस्ट्रेट राज कुमार द्विवेदी, एसपी सिटी कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें