फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसें लगीं चुनाव में, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
bus - फोटो : demo
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-इस्लामनगर वाया बिल्सी रूट पर चलने वाली अधिकतर बसों को जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव में लगा दिया है। जिसके कारण इस रूट पर मंगलवार को दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज बसों के चालकों की मनमानी से क्षेत्र के यात्री और भी ज्यादा दुखी है। आएं दिन चालक यात्रियों के हाथ देने के बाद भी बसों का स्टाप पर नहीं रोकते। लोगों का कहना है कि इस रूट पर करीब दो दर्जन प्राइवेट बसें इस्लामनगर से बदायूं वाया बिल्सी होकर चलती है। मगर चुनाव में उक्त बसों के लग जाने के कारण मंगलवार को दैनिक यात्रियों के सामने यातायात का संकट बना रहा। जिसके कारण उन्हें डग्गामार वाहनों से अपनी यात्रा करनी पड़ी। वहीं यात्रियों का कहना है कि बदायूं डिपो के कुछ चालक-परिचालक मनमाने ढंग से बसों का संचालन कर रहे हैं। यात्रियों के हाथ देने पर भी वे बसों को नहीं रोकते। कभी-कभी निर्धारित समय से पहले ही बसों को ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें