फोटो-49
नीट आयुष की प्रदेश टॉपर बनी शिवांगी
बदायूं। शहर के मोहल्ला शिवपुरम निवासी बाबूराम मौर्य की बेटी शिवांगी मौर्य ने नीट आयुष 2018 में यूपी टॉप किया है। शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में पढ़ी शिवांगी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में कॉलेज टॉप किया था। जबकि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिवांगी जिला टॉपर रहीं थी। अब उसने नीट आयुष में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। शिवांगी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। ब्यूरो