फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग में जलने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 10 Jul 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
मोहल्ला शहबाजपुर में सोमवार शाम एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में फंसे लकवे के कारण चलने से लाचार एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब 70 वर्षीय महेंद्र प्रकाश ससुराल में आकर बस गए थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। इकलौता बेटा राजू मानसिक रूप से मंदित है। रोज की तरह सोमवार सुबह राजू दुकान पर काम करने चला गया। महेंद्र प्रकाश के साथ रह रहे उनके साले गोपाल कृष्ण जौहरी अपने काम से बाजार गए थे। महेंद्र प्रकाश को लकवे का अटैक हुआ था, जिससे वह मुश्किल से चल फिर पाते थे। सोमवार शाम अचानक बिजली के तारों मे हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उसी कमरे में महेंद्र प्रकाश लेटे थे, जो उठकर भाग नहीं पाए। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई। धुआं निकलता देख आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आग बुझाई। तब तक महेंद्र प्रकाश बुरी तरह झुलस गए। इस बीच बाजार गोपाल कृष्ण भी लौटकर घर पहुंच गए। महेंद्र प्रकाश को फौरन जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि परिवार वाले आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें