फोटो- 06 बीडीएनयूजेएचपीएच-05
परस्पर प्रेम से मनाएं त्योहार
शांति समिति की बैठक में पुलिस अफसरों ने मांगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
ईद के मद्देनजर बुधवार को कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने सभी त्योहार परस्पर प्रेम के साथ मनाने की सलाह दी। कहा कि इससे अमन का माहौल बना रहेगा। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने व्यापारियों से गणमान्य नागरिकों से कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने लोगों की राय भी जानी। साथ ही कहा भी कि अगर सभी लोग एक-दूसरे समुदाय के त्योहार परस्पर प्रेम भावना के साथ मनाएं तो कभी भी माहौल खराब नहीं हो सकता। कुछ लोगों ने बिल्सी रोड बाजार में झूलते तारों और ईदगाह स्थल के पास गंदगी का मामला उठाया। इस पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य बोले, पालिका प्रशासन को सफाई और एसडीओ को बिजली के तार ठीक कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। पालिका सदस्यों ने भी स्थानीय स्तर के मुद्दों पर अपनी बात कही। सीओ भूषण वर्मा ने अपराध नियंत्रण में नागरिकों का सहयोग मांगा। बैठक में भाजपा नेता शंकर गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल, रामादेवी, विशन कुमार मौजूद थे।