फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते के काटने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। पागल कुत्ते के काटने से पीड़ित दो बच्चों की पांच मिनट के अंतर पर यहां पर मौत हो गई। पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बार ही एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। दोनों बच्चों की मौत से उनके परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला टंकी निवासी शिवनारायण का 12 वर्षीय पुुत्र आकाश और उनके पड़ोसी महेश के सात वर्षीय बेटे रोहित को कुछ दिन पहले रामलीला मेले में पागल कुत्ते ने काट लिया था। दोनों के परिवारीजनों ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ एक बार एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ एक इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें यह कहकर भगा दिया कि अब इंजेक्शन नहीं हैं। सो उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाए। मुहल्ला टंकी के लोगों ने बताया कि मेले में उस पागल कुत्ते ने कुछ और भी लोगों को काटा था। तब लोगों ने उस कुत्ते को मार दिया। किस बच्चे ने इंजेक्शन लगवाया उन्हें जानकारी नहीं है। न ही इन बच्चों के मरने के बारे में कोई सूचना दी गई। डॉ.विपिन वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें