फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समाधान दिवस में आईं 162 शिकायतें चार का निस्तारण

Sun, 08 Sep 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 162 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र चार का मौके पर निस्तारण कर किया गया। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है।
विज्ञापन

गांव नूरपुर पिनौनी की एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया कि खतौनी में उसका पता सही अंकित था, अगली खतौनी बनाते समय उसका पता गलत अंकित कर दिया गया। गांव अगौल के कुबेर सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी कागज पूर्ण कर सचिव, ब्लाक अंबियापुर को दिए थे।
उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। प्रशांत जैन ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि बिल्सी क्षेत्र सहसवान वन रेंज के अंतर्गत आता है। उन्होंने वन विभाग का कार्यालय तहसील बिल्सी क्षेत्र में स्थापित करने की मांग की। वहीं, गांव सिमर्रा भोजपुर में पिछले दस दिनों से केवल टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। शनिवार को तहसील दिवस में शिकायत करने के लिए पहुंचे। डीएम और एसएससी की कार तहसील में आई तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें