फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की शाखा से होता है व्यक्ति निर्माण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को संघ परिचय वर्ग का आयोजन किया गया। संघ के जिला शारीरिक प्रमुख अंकुर पाराशरी ने कहा कि संघ हमेशा से ही सर्व धर्म समभाव की भावना संजोए है। संघ किसी भी धर्म, मजहब का अपमान नहीं करता है। संघ हमेशा स्वयंसेवकों के माध्यम से सभी जगह हर स्थिति में सहयोग करता है, चाहें प्राकृतिक आपदा हो, चाहें रेल दुर्घटना हो, आगजनी हो या फिर बाढ़ की भयंकर स्थिति क्यों न हो। स्वयंसेवक सर्वस्व दांव पर लगाकर समाज की रक्षा करता है। संघ की एक घंटे की शाखा से व्यक्ति निर्माण का कार्य होता है। संचालन बस्ती प्रमुख पवन ने किया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक अरविंद चांडक, श्रीपाल कटियार, राम अवतार, गोविंद बाबू, नरेश चांडक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें