फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुरऊ में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 16 लाख की चोरी

विज्ञापन
गांव कुरऊ में चोरी के बाद घटना की जानकारी देता गृह स्वामी।
विज्ञापन
गर्मी में मकान की छत पर सो रहा था परिवार, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान को निशाना बना लिया। परिवार वाले छत पर सो रहे थे। चोर इसी का फायदा उठाकर ताला तोड़कर घर में घुस गए। अलमारी बक्से आदि खंगालकर करीब 16 लाख की चोरी करके ले गए।
ग्राम कुरऊ निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता महीलाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार रात उनका परिवार मकान की छत पर सो रहा था जबकि वह अपनी रिश्तेदारी में आमगांव गए हुए थे। शुक्रवार सुबह परिवार वाले नीचे उठकर आए तो उन्होंने कमरों में सामान फैला देखा। अलमारी बक्से खुले देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर उनके घर से 75 हजार रुपये, सोने की चेन, हार, चूड़ी, नथनी, लौंग अंगूठी, ओम, चांदी के बिछुए और कुंडल समेत करीब 16 लाख की चोरी करके ले गए। सुबह उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें