फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विहार महोत्सव में बही भजनों की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से सीताराम मंदिर में जल विहार महोत्सव मनाया गया। रविवार देर रात हुए कार्यक्रम का गणपति वंदना एवं गुरु वंदना से शुभारंभ हुआ। इसके बाद हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया गया। राहुल रस्तोगी ने श्रीमन नारायन, भजमन नारायन... गाकर बताया कि प्रभु की भक्ति ही सर्वोच्च है। भक्त प्रहलाद ने इसी भक्ति के माध्यम से अपने पिता द्वारा कई बार दिए गए मृत्युदंड से मौत को परास्त कर दिया था। उन्होंने जल में कर रहे बिहार, मेरो राधारमण... गाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। प्रिया सक्सेना ने तीनों लोकों से प्यारी राधारानी हमारी... सुनाया तो लोग झूम उठे। इसके अलाव श्रेष्ठ शर्मा व रितु रस्तोगी ने भी भजन सुनाए। राम सक्सेना एवं शिवम के गीतों पर भी लोग झूमे। भूषण मदान ने भोग लगाकर आरती की। इस मौके पर मणिकांत वैश्य, अनूप वैश्य, राजेश शर्मा, नवीन रस्तोगी, अरविंद कांत, मारुत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें