फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगा किसान आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन की तहसील सदर में आयोजित पंचायत में कहा गया कि किसानों के हक में किया जा रहा आंदोलन हर हाल में जारी रखना है। सोमवार को धरने का चौथा दिन हो गया है लेकिन अधिकारी किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है, लेकिन इसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह व तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि लेखपालों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों को अपने कामों के लिए उनके पास चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मौके पर सूरजपाल, भूपसिंह, वीरेश शर्मा, सुरेंद्र, देवेंद्र सिंह, कल्यान सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें