बदायूं। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र देकर कर्मचारियों के देयकों का भुगतान कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों का एकमुश्त भुगतान, कटे हुए पैसे व सेवानिवृत्ति होने पर भुगतान, सातवें वेतनमान का एरियर, कर्मचारियों की वर्दी आदि मांगों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। पदाधिकारियों ने इन मांगों पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि एक सप्ताह में इनका निदान न हुआ तो कर्मचारी हड़ताल करने को बाध्य होंगे।