फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटन दबाते ही मिलेगी व्यापारियों को सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस विभाग द्वारा जनता को एक मोबाइल एप शुरू किया गया है। जिसमें एसओएस बटन की व्यवस्था होगी। इस एप में व्यापारी वर्ग को अलग से नई व्यवस्था की गई है, जिसमें सिर्फ बटन दबाने मात्र से ही पुलिस की मदद मिल सकेगी। एक एसएमएस नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ) को भी मिलेगा। इस एसएमएस में इवेंट आईडी, व्यवसायिक क्षेत्र ज्वेलर, शॉप कीपर, बैंकर, व्यवसायी का नाम, मोबाइल नंबर और थाना प्रदर्शित होगा। नोडल अधिकारी एसएमएस मिलते ही इवेंट को गंभीरता से लेंगे और पूरे मामले के बारे में पता करेंगे। इसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष प्रावधान से संबंधित वीडियो और पोस्टर की सॉफ्ट कॉपी यूपी-100 मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे व्यापारी वर्ग इसका लाभ ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें