फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर सांप पकड़ने गए बुजुर्ग को डसा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी बुजुर्ग ब्रह्माशंकर शाक्य(52) को सांप पकड़ने का शौक था। जो गुरुवार को गांव के ही राशन कोटेदार के साथ नगर के खैरी रोड स्थित सरकारी गोदाम पर सांप पकडने के लिए गया था। जहां ब्रह्माशंकर को कोबरा सांप ने पकड़ते हुए डस लिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसका कई स्थानों पर सांप काटे जाने का इलाज कराया। मगर उसे कोई ठीक नहीं कर पाया। आज सुबह काफी देर तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे कछला गंगा किनारे जमीन पर दफन कर दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें