फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मांचल टीम ने पांच रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह मोबाइल टावर के मैदान पर साहबगंज क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पद्मांचल टीम एवं साहबगंज टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें पद्मांचल टीम के कप्तान रोहित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 104 रन बनाए। इसमें अनुज शर्मा ने 40, ईशु ने 30, अंशुल कुमार ने 15, योगेश कुमार ने 15 व अंकित कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 105 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरे साहबगंज टीम के खिलाड़ी मात्र 99 रनों के स्कोर पर ढेर हो गए। इसमें राज कुमार ने 40 , हिमांशु व अभिषेक ने 15-15 एवं कप्तान मोहित ने 12 रन बनाए। इस प्रकार पद्मांचल टीम को पांच रनों से विजयी घोषित किया गया। इसमें अनुज शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। संयोजक प्रशांत जैन ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास काफी तेज गति से होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौके पर विकास वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, ईशु चंद्र, अनुज वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, अभिषेक, कमल गिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें