फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई को सराफा व्यापारी की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कटरा ब्राहमपुर के गुप्ता दंपती मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई को एक सराफा व्यापारी की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। सीबीआई ने कुछ दिन पहले सराफा मार्केट के एक व्यापारी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था। सूत्रों के मुताबिक सराफा व्यापारी ने गुप्ता दंपती ब्रजेेंद्र गुप्ता और शन्नो गुप्ता से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। गुप्ता दंपती के बहीखाते में व्यापारी का नाम लिखा था। इस मर्डर केस की जांच करने के दौरान व्यापारी का नाम प्रकाश में आया था। जिस पर सीबीआई ने व्यापारी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। अब सीबीआई उसकी रिपोर्ट के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें