बदायूं। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी की थी। इसके लिए पुलिस को भी बेहद चौकस किया गया था। जिले में गुजर रहे सभी हाईवे पर पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रहीं थीं। इस दौरान बरेली, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, उझानी, बिल्सी, दातागंज आदि रोड पर पुलिस ने दर्जनों वाहनों को चेक किया। पुलिस ने सभी वाहनों की बारीकी से तलाशी ली,लेकिन किसी वाहन में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला जो आपत्तिजनक होता। हालांकि बाहर दूसरे जिलों को जा रहीं गाड़ियों के चालकों को पुलिस ने इस बात की हिदायत दी थी कि वे जिले की सीमा में कहीं न रोकें। देहात क्षेत्र में भी पुलिस ने कई वाहनों को चेक किया। ब्यूरो