वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
कुंवरगांव (बदायूं)। नगर में झबरा की पुलिया पर गुरुवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक सवार लखपत निवासी आंवला गुरुवार देर शाम बदायूं की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में झबरा की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक के गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसकी बाइक थाने में खड़ी करा दी है, साथ ही घायल को जिला अस्पताल भेज दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ब्यूरो