सीएचसी का निरीक्षण करते टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
उसावां। लखनऊ से आई टीम ने मंगलवार को उसावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छापा मारा। टीम ने सबसे पहले जेएसवाई से संबंधित रजिस्टर चेक किए।
टीम लीडर डॉ वंदना सिंह ने यहां भर्ती प्रसूताओं से अस्पताल में सुविधाओं के संबंध में बातचीत की। स्टाफ नर्स नेहा वर्मा, रेखा यादव व मेटर्न नर्स प्रतिभा कांत से प्रसव के संबंध में पूछा। टीम लीडर ने नर्स से कई सवाल भी किए। उनके पूछने पर स्टाफ नर्स नेहा वर्मा ने बताया की यहां कोई महिला चिकित्सक नहीं हैं। टीम लीडर डॉ वंदना ने सुरक्षित प्रसव कराने के तौर तरीके भी बताए। टीम में शामिल डॉ अंकुर ने कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। डॉ वंदना ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ शाकिर हुसैन से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में पूछा। इस मौके पर पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह , कोल्ड चैन मॉनीटर डूंगर सिंह , राजीव कुमार, एल टी नैपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।