बिल्सी सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करती टीम। संवाद
बिल्सी। शुक्रवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर लगा। इसमें क्षेत्र की 150 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अल्ट्रासाउंड के बाद दवाइयां दी गईं।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय एवं डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए। डॉ. चारु वार्ष्णेय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, 16 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की सभी जांचें कराई जाती हैं। इस मौके पर डॉ. प्रगति शर्मा, शशिबाला, सुमन शर्मा समेत कई स्टाफ नर्स भी मौजूद रहीं। संवाद