जरीफनगर। थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की अचानक तबीयत खराब होने और उल्टी होने पर मां को चिंता हुई। बेटी ने बताया कि भुवनेश ने उसके साथ पांच माह पहले दुष्कर्म किया था। जान से मारने की धमकी देकर शांत रहने को कहा था। इसके बाद परिवार के लोग शाम को थाने पहुंचे और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी युवक पकड़ लिया गया है। उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा। संवाद