बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को शहर समेत जिले भर में कार्यक्रम हुए। कहीं पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली तो कहीं स्कूलों में पौधरोपण समेत अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पैदल और बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर भी हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में कॉलेज स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली, डॉ. सिद्धार्थ कश्यप, डॉ. मोहन लाल मौर्य, डॉ. मनवीर सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य वंदना शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीदों के नाम पर पुस्तकालय व छात्रावास का नामकरण किया गया। डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, तृप्ति सक्सेना, दिव्यांश के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अपने व आसपास के घरों में तिरंगा फहराया। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर से यात्रा का शुभारंभ सीडीओ ऋषिराज, विद्यालय व्यवस्थापक मदन लाल राजपूत, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना आदि ने किया।
महर्षि विद्या मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य सीएस यादव, अशोक कुमार शर्मा, राजीव सिंह चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मंडल समन्वयक एमएच कादरी के संयोजन में मुस्लिम समाज द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े विकास भवन के कर्मचारियों ने तिरंगा बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। लालबहादुर सिंह, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार दिवाकर, अमरपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
बदायूं उद्योग व्यापार मंडल द्वारा तहसील सदर से यात्रा निकाली गई। शहर विधायक महेश चंद गुप्ता,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धीगड़ा आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक जगत के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के शिक्षकों और बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। कस्बा ककराला में मदरसा दारुल कलाम में मदरसे के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मदरसा दारुल कलम, मदरसा शिहाब कॉलेज के मैनेजर हाफिज, मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे।
-
13 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
देहात क्षेत्रों में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली। वीपीसिंह स्मारक कन्या विद्यालय में प्रबंधक अतर सिंह यादव और संतोष यादव ने तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन किया। एपीएम डिग्री कॉलेज में निदेशक एमएसए अग्रवाल और प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने तिरंगा का महत्व समझाया। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र मिनोचा ने ध्वज फहराया। छात्राओं ने महापुरुषों के पोस्टर बनाए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने दहेमू उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिरंगा फहराने के बारे में जानकारी दी।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शुभांरभ विधायक हरीश शाक्य एवं स्कूल के चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, सीओ श्याम नारायण, ईओ विजेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद रहे। मंडी समिति में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सचिव अरविंद चौहान द्वारा व्यापारियों तथा पल्लेदारों को झंडे वितरित किए गए। निजामपुर जहानाबाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान शबनम, सचिव हरिशंकर व्यास, दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।
उघैती। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को विद्यालय के प्रबंधक अमित पाठक ने को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद, बृजेश शंखधार, मनोहर लाल गुप्ता, फिदाहुसैन आदि मौजूद रहे।
अलापुर। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। ईओ राजीव कुमार मौजूद रहे। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख राघवेंद्र शाक्य ने तिरंगा यात्रा निकाली।
उसावां। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह चौहान ने कस्बे में घर घर जा कर तिरंगे बांटे। भोले सिंह, ओमप्रताप सिंह, रामबहादुर सिंह, संतोष गुप्ता, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
म्याऊं। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई। कस्बे के मुख्य मार्गों पर होती हुए ब्लॉक परिसर में आकर खत्म हुई।
दहगवां। कस्बे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता व पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
ककराला। कस्बे में नगर पालिका के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पति/ पूर्व विधायक मुस्लिम खान व ईओ राम सिंह ने किया। वहीं मुस्लिम डिग्री कॉलेज पर तिरंगों का वितरण किया गया।
कुंवरगांव। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं नेतिरंगा रैली निकाली। प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाई। श्याम लाल साहू, रेनुका सिंह, प्रसून सिंह, अवधेश कुमार गंगवार, रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।
आजादी के रंग में रंगे सरकारी भवन
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सरकारी भवनों को तिरंगों की झालर से सजाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा लाइट, गुब्बारों से उन्हें सजाने के लिए कहा गया था। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में जिलास्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय को सजा दिया गया है। कलक्ट्रेट से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, विकास भवन, जिला जेल, भामाशाह चौराहा समेत तमाम जगहों पर लोगों ने अपने-अपने घरों पर भी तिरंगा लाइट लगाई हैं। संवाद
-
मदर एथीना स्कूल में टॉपर्स को किया सम्मानित
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया, साथ ही विद्यालय में 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रशस्त्रिपत्र देकर सम्मानित किया। निदेशिका चयनिका सारस्वत, जेनिफर मैसी, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आज निकाली जाएगी यात्रा
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में रविवार को नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। धाम के संचालक मटरूमल शर्मा महाराज ने बताया कि यात्रा नगर के अम्बियापुर चौराहे से पूर्वाह्न 11 बजे से निकाली जायेगी, जो साहबगंज, थाना मोड़, जैन बाजार, पालिका बाजार, कटरा बाजार, सर्राफा बाजार, बालाजी चौराहे होते हुए कछला बस स्टैंड पर जाकर समाप्त होगी। यात्रा में कई झांकी भी शामिल होंगी। संवाद