फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त भारत के इतिहास का दुर्भाग्यशाली दिन: बीएल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। देश के बंटवारे की घटना की स्मृति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बुधवार शाम को बदायूं क्लब में मनाया गया। बदायूं क्लब से परशुराम चौक तक मौन जुलूस निकालकर विभाजन के अवसर पर जान गंवाने वाले लोगों का स्मरण किया। वहीं बदायूं क्लब में लगी प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि 14 अगस्त भारत के इतिहास का दुर्भाग्यशाली दिन है। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों व भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था। यह भारत के इतिहास का एक दुर्भाग्यशाली दिन है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी विचार रखे। पंजाबी सेवा समिति अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा विभाजन के समय पंजाब में करीब 50 लाख हिंदू परिवार आए थे। इस दौरान लाखों लोग शहीद भी हुए। इस दौरान सीडीओ केशव कुमार, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, अशोक भारती, राणा प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें