फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में 1420 मरीज पहुंचे, दो घंटे लाइन में लगकर मिली दवा

Sat, 19 Oct 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1420 मरीज पहुंचे। रोजाना यह संख्या 1200-1300 के आसपास रहती है। एकाएक मरीजों की भीड़ उमड़ने से अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइन लगी। मरीजों को दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा, तब कहीं जाकर दवा मिल सकी।
विज्ञापन

इन दिनों लोगों को बुखार व मलेरिया की दिक्कत ज्यादा हो रही है। इसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। अस्पताल पहुंचे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। धूप में लोग बेहाल नजर आए। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाने के लिए भी उनके कक्ष के बाहर काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। दोपहर बाद ओपीडी समाप्त हुई, तब-तक मरीजाें की संख्या 1420 पहुंच गई थी। इसमें 380 मरीज बुखार के थे। अधिकांश में मलेरिया डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे थे, इसलिए उनकी जांचें कराई गईं। इमरजेंसी में बुखार के तमाम मरीजों को भर्ती किया गया। खिड़की पर सुबह 10 बजे से ही लाइन लगी तो दो बजे तक खत्म ही नहीं हुई। 40 से 50 लोगों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा।
संक्रमण चल रहा है। कई दिनों से मरीजों की संख्या अधिक ही रह रही है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें