फोटो-1-
डॉक्टर के खिलाफ आशा वर्करों
ने शुरू किया क्रमिक अनशन
विभागीय अधिकारियों पर भी लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मालवीय आवास पर आशाओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने बिल्सी में तैनात आरोपी डॉक्टर के हटने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आशा एवं संगनी वर्करों को रीढ़ की हड्डी मानता है। फिर भी उनकी जायजा मांग को नहीं सुना जा रहा है। आरोप लगाया कि आशा वर्करों का शारीरिक शोषण करने को दवाब बनाया जाता है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर विभागीय आला अधिकारी आशा एवं संगनी वर्करों का आर्थिक और मानसिक शोषण करते हैं। आरोपी डॉक्टर को हटाने को लेकर आशा वर्करों ने मंगलवार से मालवीय आवास गृह पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर गुड्डो, सुनील, नीलम सक्सेना, विद्यादेवी, निधि, मिथलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।