फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगातट पर चलाया गया सफाई अभियान

Wed, 02 May 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
cleaning drive
विज्ञापन
भारतीय एकता परिवार की ओर से कछला गंगातट पर संस्था सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। इसमें बरेली मंडल मातृशक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रतिभा चंदेल ने गंगा मैया की आरती करके दीपदान किया। संस्था अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने सभी को गंगा मइया का महत्व तथा उपयोगिता बताते हुए गंगा तथा अन्य जलस्त्रोतों के साथ वृक्षों को भी बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गंगा मइया ने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा हमेशा दिया ही है। वर्षों से हम गंगा में अपने पाप धोते आए हैं। गंगा मइया सदियों से माता का कर्तव्य निभा कर हमारा पालन पोषण कर रही हैं। आज उनको हमारी जरूरत है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि अपनी मां के आंचल को गंदगी से बचाएं। इस मौके पर सदस्यता प्रमुख सुजीत कुमार, विक्की देवल, साकेत सिंह, आशुतोष उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें